फ़ॉन्ट आकार :

  • टेक्स्ट आकार बढ़ाएं
  • टेक्स्ट आकार कम करें
  • सामान्य टेक्स्ट आकार

भाषा चुनिए :

डी.एड. विशेष शिक्षा (ID)

राजकीय बौद्धिक दिव्यांग-जन पुनर्वास संस्थान चण्डीगढ़, भारतीय पुनर्वास परिषद, नई दिल्ली का एक मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण केन्द्र है। इस क्षेत्र में यह एक मात्र शिक्षण प्रशिक्षण केन्द्र है। जी.आर.आई.आई.डी एक सबसे पुरानी शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र है। जहां भारतीय पुनर्वास परिषद केन्द्र से संबद्ध विशेष शिक्षा-बौद्धिक दिव्यांगता में डी.एड.पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

डी.एड. विशेष शिक्षा (बौद्धिक दिव्यांगता)

प्रत्येक वर्ष के शैक्षणिक सत्र में भारतीय पुनर्वास परिषद् द्वारा संचालित ऑनलाइन अभिक्षमता परीक्षण के माध्यम से चयनित 30 छात्रों के नए बैच को नामांकित किया जाता है। प्रवेश पाने की योग्यता किसी भी बोर्ड से इंटरमीडिएट है।