फ़ॉन्ट आकार :

  • टेक्स्ट आकार बढ़ाएं
  • टेक्स्ट आकार कम करें
  • सामान्य टेक्स्ट आकार

भाषा चुनिए :

बी.एड. विशेष शिक्षा (ID)

राजकीय बौद्धिक दिव्यांग-जन पुनर्वास संस्थान चण्डीगढ़, भारतीय पुनर्वास परिषद, नई दिल्ली का एक मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण केन्द्र है। इस क्षेत्र में यह एक मात्र शिक्षण प्रशिक्षण केन्द्र है। जी.आर.आई.आई.डी एक सबसे पुरानी शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र है। जहां भारतीय पुनर्वास परिषद केन्द्र से संबद्ध विशेष शिक्षा-बौद्धिक दिव्यांगता में बी.एड.पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

बी.एड. विशेष शिक्षा -बौद्धिक दिव्यांगता

पंजाब विश्वविद्यालय  ने वर्ष 2011 में 30 सीटों के लिए एक वर्षीय अब दो वर्षीय बी.एड. विशेष शिक्षा बौद्धिक दिब्यांगता पाठ्यक्रम संचालन करने हेतु जी.आर.आई. आई.डी., चण्डीगढ़  को संबद्धता  प्रदान की है। बी.एड. विशेष शिक्षा -बौद्धिक दिव्यांगता  में प्रवेश लेने की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से  50 प्रतिशत अंको के साथ किसी भी विषय में स्नातक है।