फ़ॉन्ट आकार :

  • टेक्स्ट आकार बढ़ाएं
  • टेक्स्ट आकार कम करें
  • सामान्य टेक्स्ट आकार

भाषा चुनिए :

नामांकन

विद्यालय में प्रवेश के लिए पात्रता संबंधी मानदंड, नियम और विनियमन।
 

प्रवेश मानदंड :

  • बौद्धिक दिव्यांग बालक एवं बालिका दोनों समान रूप से विद्यालय में प्रवेश के योग्य होंगे।
  • बच्चे की आयु 6 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • बच्चे की बुद्धिलब्धि (आई.क्यू.) 20 से ऊपर होनी चाहिए।
  • बच्चे के नामंकन से पूर्व व्यापक रूप से चिकित्सीय, मनौवैज्ञानिक एवं शैक्षणिक अवलोकन/मूल्यांकन किया जाता है।
  • राजकीय बौद्धिक दिव्यांग-जन पुनर्वास संस्थान के विशेषज्ञों की टीम के द्वारा की जाने वाली अवलोकन में बच्चा शिक्षण एवं प्रशिक्षण हेतु उपयुक़्त  होनी चाहिए।
  • शौच में प्रशिक्षित एवं वैसे बच्चे जिन्हें अभिरक्षक की जरूरत नही है, को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन पत्र के साथ  संलग्न दस्तावेजों की जाँच सूची -

  •     बच्चे का पासपोर्ट आकार का फोटो
  •     बच्चे के परिवार का पासपोर्ट आकार की फोटो
  •     जन्म प्रमाण पत्र
  •     निवास का प्रमाण (राशन कार्ड/पासपोर्ट/वोटर पहचान पत्र/टेलीफोन/बिजली के बिल की कॉपी)
  •     रक़्त  समूह की रिपोर्ट

नियम और विनियम :

अभिभावक यदि वर्ग शिक्षक से मिलना चाहते हों, तो इसके लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। मिलने का समय दोपहर  1:30 बजे से 2:00 बजे तक का है

वैसे अभिभावक जो कार्यालय के बस का उपयोग करते हैं, उन्हें अपने बच्चे को लेने एवं छोड़ने के लिए निर्धारित बस स्टॉप पर आना आवश्यक है। ऐसा नहीं पाए जाने की स्थिति में बच्चे के विद्यालय में वापस ले आया जायेगा। उसक बाद बच्चे को स्कूल से घर ले जाने की व्यवस्था अभिभावकों को स्वंय करनी होगी।

अीभभावकों को अपने बच्चे के लिए समय की पाबंदी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करनी होगी।

साल में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है, बेवजह लंबी अनुपस्थिति पाए जाने की स्थिति में उन्हें विद्यालय से निष्काषित किया जा सकता है।  विद्यालय प्राधिकरण बच्चे की संपति/आभूषण आदि के किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। अभिभावक यह सुनिश्चित करें की उनके बच्चे के द्वारा विद्यालय में किसी भी प्रकार की महंगी/ कीमती वस्तुएं नहीं लायी जानी चाहिए।

बच्चे की सभी वस्तुओं पर स्पष्ट रूप से लेबल/नाम लगे होने चाहिए।

बच्चे को उनके विद्यालय डायरी अनिवार्य रूप से लानी चाहिए, क्योंकि यह विद्यालय और अभिभावक के बीच संचार का एक मात्र साधन होता है।

अभिभावक अपने बच्चे को प्रतिदिन पूरी विद्यालय यूनिफार्म में अनिवार्य रूप से भेजें।

प्रासंगिक कागजातों के साथ विधिवत रूप से भरे हुए आवेदन पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। अधूरे रूप से भरे गए और गलत सूचना दिए जाने पर आवेदन रदूद किए जाने हेतू आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।